सच्चा वीर बना दे माँ



सच्चा वीर बना दे माँ-सच्चा वीर बना दे माँ
ध्रुव जैसी मुझे भक्ति दे दे-अर्जुन जैसी शक्ति दे दे
गीता ज्ञान सुना दे माँ -सच्चा वीर बना दे माँ ||१||
वीर हक़ीकत मैं बन जाऊँ- धर्म पे अपना शीश कटाऊँ
ऐसी लगन लगा दे माँ-सच्चा वीर बना दे माँ ||२||
गूऱू गोविन्द सा त्यागी बना दे-शिवाजी जैसी आग लगा दे
हाँथ तलवार थमा दे माँ -सच्चा वीर बना दे माँ ||३||
केशव सा ध्येयनिष्‍ठ बना दे-माधव सा मुझे ज्ञान करा दे
जीवन देश पे चढ़ा दे माँ-सच्चा वीर बना दे माँ ||४||

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
अति सुन्दर
बहुत ही अच्छा कविता।
दिल छू गया ।
Unknown ने कहा…
अंतिम पंक्ति में
जीवन देश पे हो बलिदान,सच्चा वीर बनादे माँ


सुंदर गीत
Unknown ने कहा…
बहुत सुंदर
जय मा भारती
गीतसंघम ने कहा…
वंदे भारत मातरम्
Unknown ने कहा…
Jai bahart mata ki
Unknown ने कहा…
बहुत सुंदर गीत
Unknown ने कहा…
जय मां भारती
Unknown ने कहा…
बहुत अच्छा गीत है