1. महात्मा गांधी 2 अक्टूबर
मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म आज ही के दिन गुजरात में सन 1869 ईस्वी में हुआ। इंग्लैंड से बैरिस्टरी पास करने के पश्चात उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में संपूर्ण जीवन लगा दिया। अहिंसा, स्वदेशी तथा सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व उन्होंने किया। उनके आचार-विचार एवं व्यवहार में हिंदू धर्म का प्रभाव सदैव व सर्वत्र दिखाई देता था। वे लंगोटी व चादर धारण कर वर्घा आश्रम के एक कुटिया में रहते थे। वह सेवा बस्तियों में भी बहुधा निवास करते थे तथा उनमें रहने वाले बंधुओं एवं भगिनीयों के आर्थिक सामाजिक उत्थान हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे। देश विभाजन न रोक पाने और उसके परिणाम स्वरुप लाखों हिंदुओं के पंजाब व बंगाल में नृशंस हत्या और करोड़ों की संख्या में अपने पूर्वजों की भूमि से पलायन, साथ ही पाकिस्तान को मुआवजे के रूप में करोड़ों रुपए दिलाने के कारण हिंदू समाज में इनकी प्रतिष्ठा गिरी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें